सोमवार, जुलाई 13, 2009

ग्‍वालियर टाइम्‍स की सुशासन भाग-1 फिल्‍म सुपर डुपर हिट मात्र दो दिन में रिकार्ड तोड़ देखी लोगों ने फिल्‍म

ग्‍वालियर टाइम्‍स की सुशासन भाग-1 फिल्‍म सुपर डुपर हिट

मात्र दो दिन में रिकार्ड तोड़ देखी लोगों ने फिल्‍म

मुरैना/ ग्‍वालियर 13 जुलाई 09, सुशासन और अच्‍छे अधिकारीयों सजग, सतर्क एवं संवेदनशील प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से कुछ श्रेष्‍ठ आई.ए.एस. अधिकारीयों जिनकी पदस्‍थापना ग्‍वालियर चम्‍बल संभाग में पिछले कुछ वर्षों में रही है, की एक झलक पर भारत की मशहूर स्‍वयंसेवी संस्‍था नेशनल नोबल यूथ अकादमी की सहायता से प्रकाशित प्रसारित लघु फिल्‍म सुशासन भाग-1 ग्‍वालियर टाइम्‍स द्वारा इण्‍टरनेट पर वर्ल्‍ड वाइड वेब पर इण्‍टरनेट के जरिये किया गया था । इस फिल्‍म ने पिछली प्रसारित सारी फिल्‍मों के सर्वोच्‍च रिकार्ड पहले ही दिन ध्‍वस्‍त कर दिये और पिछले पॉंच साल में पिछली सारी फिल्‍मों को जितने लोगों ने कुल मिला कर देखा उसी तिगुनी संख्‍या में सुशासन भाग-1 फिल्‍म को लोगों ने फिल्‍म प्रसारण के पहले ही दिन देख डाला । और महज दो दिन के भीतर सारे रिकार्ड ध्‍वस्‍त करते हुये फिल्‍म सुपर डुपर हिट हो गयी ।

भारत में यह फिल्‍म सम्‍पूर्ण (100 फीसदी) भारत वर्ष के हर शहर कस्‍बे में, दूसरे नंबर पर 65 फीसदी यू.एस.ए. में तीसरे नंबर पर 47 फीसदी यूरोप में देखी गयी ।

यह फिल्‍म अच्‍छे प्रशासन व अच्‍छे अधिकारीयों को प्रोत्‍साहन करने की एक विशेष योजना के तहत नेशनल नोबल यूथ अकादमी एवं ग्‍वालियर टाइम्‍स द्वारा प्रसारित की गयी थी ।

लोगों द्वारा फिल्‍म पर किये गये कमेण्‍ट और प्रसारकों को भेजे अपने ई मेल संदेशों में फिल्‍म की काफी सराहना की गयी है और अनुरोध किया है कि यह अदभुत है और यह कार्य जारी रहना चाहिये, कई विदे‍शीयों ने इसका अंग्रेजी संस्‍करण मॉगा है । 

इस फिल्‍म का अंग्रेजी संस्‍करण नहीं बनाया जा सकता ऐसा वेबसाइट का कहना है । लेकिन यह सिलसिला जारी रहेगा और यह क्रम आगे बढ़ाया जायेगा, यह एक प्रयोग था जो कि बेहद सफल रहा , और हम इससे बेहद उत्‍साहित हैं । अब हम भ्रष्‍टाचार, नाकारापन और लापरवाही, अक्षमता से लड़ सकते हैं, हमें फार्मूला मिल गया है हम अच्‍छे लागों को बढ़ावा देंगें और बुरे लोगों को हतोत्‍साहित करेंगें । हमारा देश और हमारा लोकतंत्र परिपक्‍व हो, सशक्‍त हो, उसकी कमजोरीयां दूर हों यही हमारा लक्ष्‍य और प्रयास है । लोगों ने भारी संख्‍या में इसकी अगली कडि़यां मॉंगीं हैं ।    

फिल्‍म के हिटस करोड़ों की संख्‍या पार कर गये हैं । पूरी विस्‍तृत रिपोर्ट के डाटा अभी उपलब्‍ध नहीं हैं ।

 

शनिवार, जुलाई 11, 2009

ग्‍वालियर चम्‍बल के श्रेष्‍ठ आई.ए.एस. अधिकारीयों पर फिल्‍म सुशासन भाग-1

किस्‍सा ए मुरैना: पत्रकार बनना है तो लाओ दो हजार, सरकार उवाच ......

किस्‍सा ए मुरैना: पत्रकार बनना है तो लाओ दो हजार, सरकार उवाच ......

मुरैना डायरी (वर्ष 1999 से प्रकाशित)

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

(लेखक अनेक पुरूस्‍कारों व सम्‍मानों से सम्‍मानित प्रख्‍यात समाजसेवी, साहित्‍यकार, पत्रकार एवं क्रिमिनल लॉयर व इन्‍वेस्‍टीगेटर है )

आज फिर एक बार मुरैना डायरी का अंक आपके सामने है, एक लम्‍बा अर्सा हुआ यह स्‍तम्‍भ प्रकाशित नहीं हो पा रहा था । पर थोड़ी रूकावट के बाद सही फिर आपके सामने आया ।

मोगाम्‍बो खुश हुआ

हमारे मुरैना में एक मोगाम्‍बो हैं, काफी फेमस हैं और एक अर्सा पहले अखबारों की हाकरी किया करते थे आजकल बड़े साहब के मुँह लगे है, मुँह क्‍या लगे हैं यूं कहिये कि छाती पान लगा है । अब लोग उन्‍हें साहब का दलाल कहते हैं तो भई ये तो गलत बात है , सरासर गलत । अकेले बेचारे मोगाम्‍बो को ही काहे बदनाम करते फिरते हो , साहब के छाती पान तो शहर में, जिले में गली गली में आवारा कुत्‍तों के मानिन्‍द ब्‍याये पड़े हैं ।

मोगाम्‍बो जो भी हो बड़ा दयालु है, काम करवा ही देता है , पक्‍के में करवा देता है अब थोड़ा बहुत तो हर जगह ही खर्च होता है, कुछ साहब पर कुछ साहब के बीवी बच्‍चों पर , कुछ खुद पर कुछ खुद के बीवी बच्‍चों पर अब सब एडजस्‍ट तो करना ही पड़ेगा न । मोगाम्‍बो चाहे जिसे पत्रकार बना देता है चाहे जिसे पत्रकार से बेलदार बना देता है । एक किस्‍सा गौर फरमाईये ।  

एक बेलदार एक मकान पर बेलदारी कर रहा था, मोगाम्‍बो भाई वहॉं घूमते घामते पहुँच गये, मोगाम्‍बो भाई ने पहली नजर में ही भॉंप लिया कि शिकार मुकम्‍मल और वजनदार है । मोगाम्‍बो भाई बेलदार से बोले काहे कित्‍ता कमा लेते हो रोजाना, बेलदार बोला कि साब हमारी रेट सबको मालुम है लेकिन काम मिलता रहे इसकी कोई गारण्‍टी नहीं, जब काम नहीं मिलता तब दिक्‍कत हो जाती है ।

मोगाम्‍बो भाई बोले कि चल बीड़ी पिला , बेलदार ने बीड़ी सुलगाई कश के साथ बाते आगे बढ़ाते मोगाम्‍बो बोला कि बोल कुछ इन्‍तजाम करवाऊं क्‍या, बेलदार ने गदगद स्‍वर में कहा कि का साब का करवाओगे ।

मोगाम्‍बो भाई बोला कि ऐसा कर कब तक ये मजदूरी फजदूरी करता फिरेगा, नरेगा की रोजगार गारण्‍टी में फंस गया तो निबट जायेगा, कम रेट और कमीशन कटा के मजदूरी के नाम पर ढेढ़स पावेगा, और मजदूरी नहीं करेगा तो गरीबी रेखा से भी नाम कटा बैठेगा, तू ऐसा कर कि पत्रकार बन जा ।

मोगाम्‍बो की बात सुन कर बेलदार चौंका और बोला कि साहब जे का होता है । मोगाम्‍बो ने उसे ईगर फुल देखा तो बोला कि अबे तेरे को नहीं पता कि जे का होता है, साला पत्रकार तो बहुत बड़ी तोप होता है , हरेक में डण्‍डा डाल देता है ।

बेलदार उत्‍सुक होता हुआ बोला कि बनवाय देओ साब, कैसें बनेंगे, का तरीका है ।

मोगाम्‍बो बोला कि अरे कुछ नहीं दो हजार जमा कर सो लोकल नीला पर्चा, हरा पर्चा , हवाबाण टाइम्‍स किसी से भी लिखवा लेंगें कि तू उनका पत्रकार है , फिर दो हजार और लगेंगे सो अधिमान्‍यता के कागज बनवा दूंगा, तीन हजार उसके बाद दे दीओ तो अधिमान्‍यता दिलवा दूंगा बस फिर तो तेरे जलवे ही जलवे हैं ।

बेलदार जो अब तक टांग पसार कर जमीन पर बैठा था , फुर्ती से उकड़ू होता हुआ बोला पत्रकार बन के अधिमान्‍यता मिले पर का फायदा होगा ।

मोगाम्‍बो ने जलती आग में थोड़ा घी और उड़ेला बोला कि बेटा साल में 20 हजार तो आर्थिक सहायता, बस और रेल का कंसेशन पास, घर वालों की दवा दारू और इलाज सब मुफ्त, इसके संग हर वी.आई.पी. के कार्यक्रम में अगाड़ी वाली कुर्सी पक्‍की, नहीं तो वैसे साला भीड़ में धक्‍के खाता फिरेगा और मंत्री, नेता, अफसर के दरसन भी नहीं पावेगा । पुलिस भी सैल्‍यूट मारे तो बात करना ।

बेलदार की ऑखें चौड़ी हो गयीं और हैरत से बोला ऐं इत्‍ते फायदा बाप रे बाप मैं अभी तक कहॉं गढ्ढे में पड़ा पशुयुग में जी रहा था , प्रभु प्रभु कहॉं थे आप अभी तक , धन्‍य हैं आप प्रभु धन्‍य हैं आप । मोगाम्‍बो बोला तो फिर निकाल फटाफट दो हजार और खुलवा देता हूँ तेरा पत्रकारिता का अकाउंट ।

बेचारे बेलदार ने अपने पड़ौसियों से कर्जा लिया और मोगाम्‍बो को दो हजार थमा कर पत्रकार बनने के सपने में बेलदारी छोड़ कर आजकल घर आराम फरमा रहा है ।

बेलदार को पत्रकार और पत्रकार को बेलदार बना देने के हुनर में माहिर मोगाम्‍बो का कारनामा हमारे सामने तब आया जब म.प्र. के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल गौर के मुरैना आगमन को मीडिया ने प्रकाशित करने से बहिष्‍कार कर दिया और मीडिया के कुछ मोगाम्‍बो के पालतूओं को छोड़ किसी ने कार्यक्रम को तवज्‍जुह नहीं दी, भाई हम भी बहिष्‍कार कर आये थे (बढि़या श्‍लोक और पुराण सुना आये थे, अफसर कुर्सी टेबलों के पीछे दुबकते फिर रहे थे)   इसलिये ग्‍वालियर टाइम्‍स ने बाबूलाल गौर का समाचार प्रकाशित नहीं किया था, हमें काफी ई मेल पाठकों ने इस सम्‍बन्‍ध में भेजे थे आशा है उन्‍हें जवाब मिल गया होगा । बाबूलाल गौर हमारे अतिशय प्रिय और हमारी नजर में अर्जुन सिंह के पश्‍चात सर्वाधिक सफल मंत्री व मुख्‍यमंत्री रहे हैं , उनका म.प्र. का मुख्‍यमंत्रित्‍व काल स्‍वर्णिम रहा है, हम गौर साहब से भी इस सम्‍बन्‍ध में क्षमा मांगना चाहेंगें कि हमारे प्रिय व आदरणीय होते हुये भी हम भरे दिल से न चाहकर भी मोगाम्‍बो के कारण अपने प्रिय मंत्री का समाचार प्रकाशित करने का बहिष्‍कार करना पड़ा । 

जेंगरे और पिल्‍ले

मुरैना में जेंगरा और पिल्‍ला बड़े लोकप्रिय हैं । दरअसल जेंगरा गाय के छोटे मगर कमजोर बछड़े को कहते हैं और पिल्‍ला कुत्‍ते के बच्‍चे को कहते हैं । लेकिन हमारी डायरी के इस भाग में जिन जेंगरो और पिल्‍लों की बात हम यहॉं कर रहे हैं वे न तो गाय के बछेरे हैं, और न कुत्‍ते के पिल्‍ले बल्कि जाने माने मुरैना के नामवर इंसानात हैं और कभी बाकायदा आदमी थे मगर कहते हैं न कि वक्‍त ने गालिब कुत्‍ता कर दिया , सो कुछ ऐसी ही कहानी शहर के मशहूर इन पालतू और दलाल जेंगरों और पिल्‍लों की है ।

 

...............क्रमश: अगले अंक में जारी

पर्यावरण सुधार हेतु जिला व जनपद पंचायत समितियॉ गठित

पर्यावरण सुधार हेतु जिला व जनपद पंचायत समितियॉ गठित

भिण्ड 10 जुलाई 2009

       पर्यावरण सुधार व प्रदूषण के जिला एवं जनपद स्तरीय लोक जागरण समितियों का गठन किया गया है।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी अधिकारी जिला पंचायत श्री छोटे सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय समिति, जिले के प्रभारी मंत्री अध्यक्ष, स्थानीय सांसद सदस्य, स्थानीय विधायक गण समस्त सदस्य, अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य, महापौन/अध्यक्ष, नगरपालिका सदस्य, जिला कलेक्टर सदस्य, सरपंच प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित दो सदस्य, पार्षद प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित दो सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सदस्य-सचिव, निर्मल ग्रामों में से प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित एक सदस्य, वन,शिक्षा, योजना एवं सांख्यिकी, खनिज, उद्योग, कृषि, उद्यानिकी, जनसम्पर्क, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,जल संसाधन, अनुसूचित जाति, एवं जनजाति, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण सदस्य, .प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय, उपक्षेत्रीय अधिकारी सदस्य, नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय के स्थानीय अधिकारी सदस्य, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित दो सदस्य, प्रेस एवं मीडिया से संबंधित प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित एक सदस्य, एनजीसी,ईको क्लब के जिला मास्टर ट्रेनर्स, नोडल अधिकारी सदस्य, जन अभियान परिषद के स्थानीय प्रतिनिधि सदस्य,

       जनपद स्तरयी समिति में अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी सिविल सदस्य, अध्यक्ष, नगरपालिका क्षेत्र में पडने वाले समस्त नगरीय निकाय सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद सदस्य सचिव, सरपंच अथवा ग्राम पंचायत प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित दो सदस्य, पार्षद प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित दो सदस्य, निर्मल ग्राम के प्रतिनिधि एक सदस्य, वन, शिक्षा, योजना एवं सांख्यिकी, खनिज, उद्योग, कृषि, उद्यानिकी, जनसम्पर्क, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, विभागों के जनपद स्तरीय प्रतिनिधि सदस्य, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सदस्य, स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित दो सदस्य, प्रेस एवं मीडिया से संबंधित प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित एक सदस्य, जन अभियान परिषद के ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधि सदस्य बनाया गया है।

 

कलेक्टर 15 जुलाई से जनपद स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करेगें

कलेक्टर 15 जुलाई से जनपद स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करेगें

भिण्ड 10 जुलाई 2009

       कलेक्टर श्री के.सी.जैन द्वारा शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू होने के लिए 15 जुलाई से 20 जुलाई तक जनपद स्तर पर समीक्षा की जावेगी।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री छोटेसिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री जैन द्वारा 15 जुलाई से जनपद स्तर पर विकास योजनाओं की मसीक्षा की जावेगी। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड मुख्यालय पर ग्रामीण विकास विभाग के समस्त योजनाऐ, स्कूल चलें हम, एनआरईजीएस के पूर्ण/ कार्य, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्मित अधूरे निर्माण कार्य एवं अन्य योजनाओं से अपूर्ण निर्माण कार्यो की समीक्षा की जावेगी। जिसमें जनपद/बीआरसी/बीईओ/ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के समस्त कर्मचारी/ अधिकारी, सरपंच, पंचायत सचिव, पटवारी, पंचायत समन्वयक, नोडल अधिकारी परख लीड/ लिंक सोसायटियों के प्रबंधक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें।

       कलेक्टर द्वारा 15 जुलाई को प्रात:10 बजे जनपद पंचायत मेहगांव तथा 12 बजे से जनपद पंचायत गोहद मौ, 17 जुलाई को प्रात:10 बजे से जनपद पंचायत भिण्ड तथा दोपहर 12 बजे से जनपद पंचायत अटेर में तथा 20 जुलाई को प्रात:10 बजे से जनपद रौन तथा दोपहर 12 बजे से जनपद पंचायत लहार में योजनाओं की समीक्षा की जावेगी।

 

सामान्य वर्ग के निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जावे-कलेक्टर श्री जैन

सामान्य वर्ग के निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जावे-कलेक्टर श्री जैन

भिण्ड 10 जुलाई 2009

       कलेक्टर श्री के.सी.जैन ने निर्देश दिए है कि सामान्य निर्धन वर्ग के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का अधिकाधिक लाभ प्रदान किया जावे। उन्होंने इस योजना का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश शिक्षाधिकारी व डीपीसी को दिए है। छात्रवृत्ति योजना के आवेदन 30 अगस्त संस्थाओं में जमा कराये जावेगें।

       श्री जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने सामान्य वर्ग के निर्धन छात्र छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु निर्धन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2007-08 से लागू की है। योजना के तहत शासकीय शालाओं में अध्ययनरत 6 से 8 वीं कक्षा के नियमित छात्र छात्राओं को, जिनके परिवार की वार्षिक आय रूपये 54000/- से कम है, को निर्धन छात्रवृत्ति बालिकाओं हेतु रूपये 300/- वार्षिक तथा बालकों हेतु रूपये 200/- बार्षिक देने का प्रावधान किया है।

       उन्होंने निर्देश दिए है कि छात्रवृत्ति के लिये संबंधित विद्यार्थी द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन किया जावे। आवेदन का प्रपत्र शाला द्वारा विद्यार्थियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जावे। आवेदन के साथ समक्ष अधिकारी का आय प्रमाण पत्र लगाना होगा बीपीएल सूची में नाम होने का प्रमाण पत्र दिये जाने पर आय प्रमाण पत्र आवश्यक नही होगा। वेतन भोगी अधिकारी/कर्मचारी अभिभावकों के लिये आहरण संवितरण अधिकारी का आय प्रमाण पत्र मान्य किया जावे। संबंधित विद्यार्थी द्वारा आवेदन शाला प्रमुख के पास प्रतिवर्ष 30 अगस्त तक जमा किए जा सकेगें। शाला के शिक्षक द्वारा 30 अगस्त तक पात्र विद्यार्थियों का फार्म भरवांकर, फार्म एवं संकलित जानकारी जनशिक्षक को 5 सितम्बर तक उपलब्ध कराई जाएगी।यह जानकारी संबंधित जनशिक्षक द्वारा 10 सितम्बर तक विकास खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक को उपलब्ध कराई जाएगी। विकास खण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक द्वारा जानकारी संकलित कर संकलित जानकारी 15 सितम्बर तक जिला शिक्षा केन्द्र को एवं जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा 20 सितम्बर तक संकलित जानकारी राज्य शिक्षा केन्द्र को उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य स्तर से छात्रवृत्ति की राशि अनुमान के आधार पर जिले को जून 2009 में उपलब्ध कराई जाएगी। जिले द्वारा पालक शिक्षक संघ के खाते में गत वर्ष प्रदाय छात्र वृत्ति के आधार पर आवश्यक राशि जुलाई 2009 में प्रदान की जाएगी। अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होने पर जिला स्तर से 20 सितम्बर तक राज्य स्तर पर मांग प्रेषित की जाएगी जिसके आधार पर जिले को 30 सितम्बर तक अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। जिसे 5 अक्टूबर तक संबंधित पालक शिक्षक संघ के खाते में प्रदान करने का दायित्व जिला परियोजना समन्वयक का होगा। पालक शिक्षक संघ द्वारा पात्र विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर तक छात्रवृत्ति का वितरण एक मुश्त किया जाएगा। वितरण कार्यक्रम समारोह पूर्वक किया जाएगा तथा इसमें ग्राम के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों बच्चों के माता पिता को आमंत्रित किया जाएगा। वितरण करने वाले अधिकारी को छात्रवृत्ति भुगतान के पश्चात जिन व्यक्तियों के सामने भुगतान किया गया हो  उनसे  वितरण  पत्रक  पर प्रमाणित करा लेना आवश्यक है कि छात्रवृत्ति पूर्ण वितरित की गई है। छात्रवृत्ति प्रदान करते वक्त यह देखा जाएगा कि संबंधित विद्यार्थी की प्रतिमाह तक कम से कम 75 प्रतिशत दिवस शासकीय अवकाश घटाकर शाला में उपस्थिति रही हो। अन्यथा 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर छात्रवृत्ति प्रदान नही की जाएगी तथा संबंधित विद्यार्थी की राशि जिला शिक्षा केन्द्र को वापस की जाएगी। यदि फार्म भरने के बाद छात्रवृत्ति वितरण के पूर्व कोई छात्र शाला छोड देता है तो उसकी राशि भी जिला शिक्षा केन्द्र को वापस की जाएगी। यदि छात्रवृत्ति स्वीकृति के बाद किसी स्तर पर यह सिद्व पाया जाता है कि वह छात्रवृत्ति हेतु पात्र नही था तो छात्रवृत्ति स्वीकृत आदेश निरस्त कर दिया जाएगा और दी गई छात्रवृत्ति की धनराशि बसूल की जाएगी। छात्रवृत्ति स्वीकृत करने का अधिकार संबंधित शाला के प्रधान अध्यापक/ प्रभारी प्रधान अध्यापक को होगा। छात्रवृत्ति की पात्रता विद्यार्थी को वर्ष में अधिकतम केवल 10 माह के लिऐ अकादमिक सत्र के लिए होगी। यदि विद्यार्थी द्वारा 30 जुलाई के बाद प्रवेश लिया जाता है तो अकादमिक सत्र की अवधि के अनुपात में राशि स्वीकृत की जाएगी। शासकीय आवासीय विद्यालय यथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बालिका छात्रावास इत्यादि में रहने वाले सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान नही की जाएगी।

 

ग्‍वालियर चम्‍बल के श्रेष्‍ठ आई.ए.एस. अधिकारीयों पर फिल्‍म

 

शुक्रवार, जुलाई 10, 2009

कलेक्टर की पहल “मोर की हत्या करने वाले दाखिले हवालात”

कलेक्टर की पहल "मोर की हत्या करने वाले दाखिले हवालात"

भिण्ड 9 जुलाई 2009

       कलेक्टर श्री के.सी.जैन की पहल पर ग्राम चत्थर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करने वालो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

       कलेक्टर श्री जैन को आज प्रात: 9 बजे इस आशय की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चत्थर में दो मोर मृत अवस्था में पडे हुए है। कलेक्टर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तहसीलदार भिण्ड तथा वन विभाग के अमले को घटना स्थल पर पहुंचकर जॉच करने के निर्देश दिए गये। तहसीलदार द्वारा जॉच के दौरान मोर की हत्या करने के लिए ग्राम के ही हुकुम पुत्र सोनेलाल बाल्मीक तथा घुट्टे बाल्मीक जिम्मेदार पाया गया। उक्त दोनो के खिलाफ थाना देहात में प्रकरण दर्ज कराया गया, पुलिस द्वारा दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृत मोर के शवों का पोस्टमार्टम कर उनका दाह संस्कार वन विभाग द्वारा किया गया। 

 

कलेक्टर के निर्देश पर गौण खनिज अवैध परिवहन करने वाले 30 व्यक्तियों के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज

कलेक्टर के निर्देश पर गौण खनिज अवैध परिवहन करने वाले 30 व्यक्तियों के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज

भिण्ड 9 जुलाई 2009

       गौण खनिज का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ न्यायालयों में सीधा परिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर श्री के.सी.जैन ने दिए है इसीक्रम में जिले में अवैध तरीके से रेंत का परिवहन करने वालें 30 वाहनों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया जा रहा है।

       श्री जैन ने कहा कि जिले में खदानों से रेंत का उत्खनन और परिवहन प्रतिबंधित कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद विभागीय की डीलपोल तथा नियम प्रक्रिया की सिथिलता के कारण अवैध परिवहनर् कत्ता निरंकुश होते जा रहे है उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने के लिए, अवैध परिवहन वाहनों के खिलाफ दुगना जुर्माने के साथ साथ न्यायालयों में सीधा परिवाद प्रस्तुत किए जावेगा। न्यायालयों से अवैध उत्खनन के प्रावधानों के तहत अधिकतम सजा का आग्रह किया जावेगा। इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री के.सी.जैन द्वारा शासकीय अधिवक्ताओं की बैठक का भी आयोजन किया तथा उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से न्यायालयों में शासन का पत्र प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

       श्री जैन ने अवैध परिवहन करने वाले श्री शेरसिंह पुत्र परमाल सिंह निवासी भारौली ट्रेक्टर रेत, श्री घनश्याम पुत्र रामभरोसे निवासी कन्नोज उ प्र ट्रेक्टर पत्थर, श्री शैलेश पुत्र राजेन्द्र निवासी गजना ट्रेक्टर पत्थर, श्री देवेन्द्र सिंह पुत्र सरनाम सिंह निवासी ग्वालियर पत्थर, श्री अनिल कुमार पुत्र कायम सिंह निवासी नगला राजा उप्र रेत, श्री विनय कुमार पुत्र जीवनलाल वर्मा निवासी बिजयपुर इटावा पत्थर, श्री अशोक पुत्र दलपत सिंह निवासी गिल्ली रेत, श्री याशीन खान पुत्र जाहिद खान निवासी वाह रेत, श्री मुन्नाखां पुत्र ओके खां निवासी मुरार ग्वालियर पत्थर, श्री हरिओम पुत्र अजब सिंह निवासी तुलसी पुरा पत्थर, श्री धारा सिंह पुत्र कदम सिंह निवासी हजीरा ग्वालियर पत्थर, शिवसिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मेहगांव पत्थर, श्री दशरत सिंह पुत्र रामनिवास निवासी भिण्ड रेत, श्री संतोष थापक पुत्र कुंजबिहारी निवासी बिलाव भिण्ड रेत, श्री जसराम पुत्र नाथूसिंह निवासी बरही रेत, श्री बेताब पुत्र जयराम मालवीय निवासी गोरम रेत, मनोज पुत्र सीताराम निवासी इटावा पत्थर, श्री सत्यप्रकाश पुत्र जगतनारायण निवासी ऊमरी रेत, श्री महेश पुत्र जगदीश यादव निवासी नगरिया उप्र पत्थर, श्री रामलखन पुत्र केदार सिंह बघेल निवासी मुरार पत्थर, श्री मायाराम पुत्र पातीराम कोरी निवासी लश्कर ग्वालियर पत्थर, श्री हरिओम पुत्र कन्हैयालाल निवासी मेहगांव पत्थर, श्री आदित्य कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बस स्टेण्ड भरथना पत्थर, श्री सतेन्द्र सिंह जाटव पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी इटावा पत्थर, श्री शिवानंद पुत्र मोजीराम शर्मा निवासी फरूखाबाद पत्थर, इशाक पुत्र बाबूलाल खांन निवासी हजीरा ग्वालियर पत्थर, श्री शिवकुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी बहादुरेपुरा रेत,श्री रवि पुत्र केशव जाटव निवासी बिरखडी पत्थर, श्री संजय सिंह पुत्र महाराज सिंह जाटव निवासी दिलीप सिंह का पुरा पत्थर, श्री जीतू राजावत पुत्र भीकम सिंह निवासी दोहई रौन रेत, श्री सतीश पुत्र बनवारी लाल निवासी कोथम तहसील इटावा के विरूद्व न्यायालय में प्रकरण दर्ज करा दिया गया है।

 

शहरी क्षैत्र की शालाओं में मध्यान्ह भोजन हेतु पौने बारह लाख आवंटित

शहरी क्षैत्र की शालाओं में मध्यान्ह भोजन हेतु पौने बारह लाख आवंटित

भिण्ड 9 जुलाई 2009

       मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत शहरी क्षैत्र की प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के लिए राशि आवंटित कर दी गई है 135 प्राथमिक शालाओं के लिये 9 लाख 13 हजार रूपये तथा 68 माध्यमिक शालाओं को 2 लाख 62 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री छोटे सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरी क्षैत्र में विकास खण्ड भिण्ड की 64 शालाओं को 4,12,069  मेहगांव की 7 शालाओं को 88,985, गोहद की 29 शालाओं को 20,3,833 रूपये, रोन की 6 शालाओं को 34,928 रूपये, लहार की 29 शालाओं को 1,73,863रूपये, इसीप्रकार माध्यमिक शालाओं में विकास खण्ड भिण्ड की 28 शालाओं को 75124 रूपये, मेहगांव की 5 शालाओं को 40824 रूपये, गोहद की 16 शालाओं को 65744 रूपये, रौन की 5 शालाओं को 15540 रूपये, लहार की 14 शालाओं को 64876 रूपये की राशि आवंटित की गई है।

 

शासकीय तालाब पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सिविल जेल की कार्रवाई करें- कलेक्टर श्री जैन

शासकीय तालाब पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सिविल जेल की कार्रवाई करें- कलेक्टर श्री जैन

सभी एसडीएम अपने अनुभाग में अभियान चलावे

भिण्ड 9 जुलाई 2009

       शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भूराजस्व संहिता की धारा 248 के तहत सिविल जेल की कार्रवाई की जावे, यह निर्देश कलेक्टर श्री के.सी.जैन ने गत दिवस भिण्ड तहसील के ग्राम पुर में भ्रमण के दौरान शासकीय तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत पर दिए है। उन्होंने एसडीएम भिण्ड को 7 दिवस में सभी अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर सिविल कोर्ट में प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए है।

       श्री जैन ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षैत्रों में सार्वजनिक जल संग्रहण स्थलों पर अवैध कब्जों की प्रवृत्ति के कारण वर्षाकाल में जल संग्रहण में कठिनाई आने लगी है। जिसके परिणाम समय भूजल स्तर भी गिरता जा रहा है। श्री जैन ने ग्राम पुर में भ्रमण के दौरान तालाब पर अतिक्रमण को सख्ती रोकने के निर्देश दिए है। उन्होंने संबंधित नायब तहसीलदार व पटवारी को तालाब का सीमांकन कर चतुर्थ सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब की सभी अतिक्रमकारियों की सूची तैयार की जावे तथा एसडीएम कोर्ट में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की जावे। उन्होने कहा जो व्यक्ति स्वयं अतिक्रमण समाप्त नही करेगें उनको सिविल जेल भेजा जावे। यह प्रकरण भू प्रबंध संहिता की धारा 248 के तहत दर्ज कराये जावे। उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच श्री नरसिंह को तालाब की पाल राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से तैयार कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटेर को तालाब के पार निर्माण हेतु शीघ्र स्वीकृति जारी करने के निर्देश भी दिए।

       इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम को अपने अपने अनुभाग में सार्वजनिक कुएं, बाबडी, तालाब, पोखरों पर अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार करने तथा इन पारम्परिक जल स्रोतों को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि संबंधित पटवारी अपने अपने हल्कों में शासकीय सम्पत्तियों को सूची बध करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ग्रामीण क्षैत्रों में भ्रमण के दौरान अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित पटवारी व राजस्व अधिकारी से जबाव तलब किया जावेगा। उनके द्वारा दी गई कार्रवाई समाधान कारण न होने पर कार्रवाई की जावेगी।

 

गुरुवार, जुलाई 09, 2009

भिण्‍ड में प्रशासन की चुस्‍ती से हड़कम्‍प: कलेक्टर द्वारा 6 कार्यालय और 5 विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

भिण्‍ड में प्रशासन की चुस्‍ती से हड़कम्‍प: कलेक्टर  द्वारा 6 कार्यालय और 5 विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

45 कर्मचारीयों का एक दिन का वेतन काटने, 2 कर्मचारी निलंबित करने के निर्देश दि, ग्राम पुर में मिट्टी के तेल का भण्डार सील

भिण्ड 8 जुलाई 2009

       कलेक्टर श्री के.सी.जैन ने आज फिर कार्यालयों में देरी से आने वाले के विरूद्व आकस्मिक निरीक्षण अभियान जारी रखते हुये 6 कार्यालयों तथा 5 विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्यालयों में अनुपस्थित 45 कर्मचारियों को अनुपस्थित घोषित कर एक-एक दिन का वेतन रोकने तथा कार्यालय प्रमुखों में अनुशासन होने  रूप कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने, व स्कूल चलों अभियान में रूचि न लेने वाले दो गुरूजियों निलंबित करने व एक सुपरवाईजर  की वेतन वृद्वि रोकने के निर्देश दिये है। उन्होंने ग्राम पुर में मिट्टी के तेल के भडार गृह को भी सील करवा दिया है। कलेक्टर द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान एसडीएम भिण्ड श्री डीआर कुर्रे, डीपीसी श्री पीएस चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी कार्यालयों में लेट लतीफी पर लगाम करसने के निर्देश दिए गये है। इसके साथ ही प्रत्येक शासकीय कर्मी का दायित्व है कि वह समय पर कार्यालय में उपस्थित हो तथा अपने दायित्वों का निस्पादन करें। उन्होंने कहा कि जिले में लेतलतीफ आने वालों के विरूद्व अभियान जारी रखा जावेगा। सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि अनुभाग स्तर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जावे। उन्होंने आज प्रात:10.40 बजे उप संचालक कृषि, सहायक संचालक मत्स्योद्योग, श्रम पदाधिकारी, भूजल सरंक्षण कार्यालय तथा कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों में उपस्थित नगण्य पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कृषि विभाग में 23 श्रम पदाधिकारी में 4, भू सरंक्षण कार्यालय 6 मत्स्य पालन विभाग में 4 तथा कन्या महाविद्यालय में  2 रोजगार कार्यालय के तीन कर्मचारियों को अनुपस्थित कर एक-एक दिन का वेतन काटने तथा कार्यालय प्रमुखों को भी  पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही के कारण नोटिस दिए गये है। उन्होंने कन्या महाविद्यालय की दशा पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की तथा शीघ्र कक्षाएें प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

       श्री जैन ने स्कूल चलों अभियान के तहत भिण्ड शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी हकीकत को जानने का प्रयास भी किया। उन्होंने भिण्ड शहर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय काटनजीन तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुरानी बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने काटनजीन विद्यालय में अनुपस्थित अतिथि शिक्षक कु.अंजली शर्मा की सेवा समाप्त करने तथा पुरानी बस्ती विद्यालय में उपस्थित दो शिक्षकाओं कु सुशमा गुप्ता तथा पुष्पा जादौन कोर् कत्तव्य से लापरवाही के कारण एक-एक वेतन वृद्वि रोकने के निर्देश दिए।

       उन्होंने शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय तथा कन्या प्राथमिक विद्यालय पुर का निरीक्षण भी किया। विद्यालय में बच्चों को प्रदान किये जा रहे मध्यान्ह भोजन की प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की तथा प्राध्यापक को चेतावनी की भविष्य में बच्चों को उत्तम गुणवत्ता का तथा वर्तन में खाना खिलाया जावे। शासन द्वारा प्रत्येक विद्यालय को वर्तन मुहैया करा दिए गये है। श्री जैन ने सेवा  सहकारी समिति पुर का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से मिट्टी का तेल और खाद्यान्न वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मिट्टी के तेल का भण्डार टेंक को भी सीलकर नायब तहसीलदार श्री बाजपेयी को स्वयं के समक्ष तेल वितरण कराने के निर्देश भी दिए है। ग्राम पुर स्थित तीन आंगनबाडी केन्द्रों को भी निरीक्षण किया। आंगनबाडी केन्द्रों की अव्यवस्थाओं के कारण उन्होंने सरपंच श्री नरसिंह को रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत शेष बचे जॉव कार्ड तुरंत वितरित कराने के निर्देश भी दिए।

       इसके उपरांत श्री जैन ने ग्राम एेंतहार स्थित प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और हाईस्कूल का निरीक्षण किया। ग्राम में शाला त्यागी और अप्रेवेशी बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्वावस्था पेंशन, आंगनबाडी केन्द्र, बटांकन, नामांतरण प्रकरणों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की।

       कलेक्टर श्री जैन ने एसडीएम लहार के प्रस्ताव पर स्कूल चलों अभियान में रूची न लेने वाले शिक्षा गारंटी केन्द्र चाँदा के गुरूजी श्री लालूराम व श्रीमती पानकुंवर को निलंबित करने के निर्देश भी दिए है

 

 

कलेक्टर ने ली बच्चों की क्लास, शिवम् को दिया 100 नगद पुरूस्कार

कलेक्टर ने ली बच्चों की क्लास, शिवम् को दिया 100 नगद पुरूस्कार

भिण्ड 8 जुलाई 2009

       शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुरानी बस्ती के बच्चों की क्लास कलेक्टर श्री के.सी.जैन ने ली तथा कक्षा तीन के छात्र शिवम् द्वारा सही पहाड़े सुनाने पर एक सौ रूपये का नगद पुरूष्कार प्रदान किया। उन्होंने एक ही कक्ष में पहली से पॉचवी तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने पर प्रधानाध्यापक को डांट प्लाई।

       श्री जैन ने कहा कि शिक्षक विद्यालयों ने समय पास न करें वह बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करें । उन्होंने कहा कि विद्यालयों की कार्य प्रणाली में कसावट लाने की आवश्यकता है। श्री जैन स्वयं प्राथमिक विद्यालय की कक्षा में बैठकर बच्चों से उनकी पढाई लिखाई के विषय में चर्चा की।

       उन्होंने कक्षा तीन के छात्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 100 नगद पुरस्कार भी प्रदान किया।

 

विधानसभा कार्य में लापरवाही पर लिपिक व भृत्य निलंबित

विधानसभा कार्य में लापरवाही पर लिपिक व भृत्य निलंबित

भिण्ड 8 जुलाई 2009

       विधानसभा प्रश्नों के जबाव से संबंधित डाक में लेतलाली बरतने वाले स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक तथा एक भृत्य को कलेक्टर श्री के.सी.जैन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

       श्री जैन ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सभी विभाग सर्तक रहकर कार्य करें तथा विधानसभा प्रश्नों का जबाव तत्परता और तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करें। उन्होंने विधानसभा ध्यानार्कषण का जबाव भेजने मे लापरवाही बरतने वाले एक लिपिक श्री शैलेन्द्र बाजपेयी, तथा भृत्य श्री शिवकुमार गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

कलेक्टर द्वारा 81 लाख 85 हजार का गवन के आरोपी 17 समिति प्रबंधक को निलंबित कर एफ.आई.आर के निर्देश

कलेक्टर द्वारा 81 लाख 85 हजार का गवन के आरोपी 17 समिति प्रबंधक को निलंबित कर एफ.आई.आर के निर्देश

भिण्ड 8 जुलाई 2009

       कलेक्टर श्री के.सी.जैन ने सहकारी साख समितियों के माध्यम से अमानत में खयानत करने वाले 17 समिति प्रबंधकों को निलंबित कर उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को दिए है। इन समिति प्रबंधकों पर 81 लाख 85 हजार 628 रूपये की राशि गवन का आरोप है। इसके साथ ही कलेक्टर ने आगजनी के कारण बंद पडी बैंक अकोड़ा एवं दबोह शाखा को पुन: प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए है। श्री जैन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुये स्व रामवरन तिवारी के पुत्र सतीश तिवारी को तुरंत अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश  भी दिए है।

       श्री जैन ने कहा कि सहकारी साख समितियों के माध्यम से समाज के कमजोर और गरीब वर्ग के व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली का संचालन किया जा रहा है। इनके माध्यम से खाद्यान्न और रासायनिक खाद्य का वितरण किया जाता है लेकिन कुछ समिति प्रबंधकों द्वारा राशि संग्रहित करने के बाद बैंक के खातों में जमा नही कराई गई है जिसके कारण सहकारी बैंक की आर्थिक स्थिति पर भी विपरीत प्रभाव पड रहा है।

       श्री जैन ने एसे सभी 17 समिति प्रबंधक श्री राकेश श्रीवास्तव जिन पर संस्था खरिका व मोतीपुरा का 5 लाख 52 हजार, किन्नोठा का एक लाख 70 हजार, टेहनगुर का 2 लाख 50 हजार, पुलावली 25 हजार 110, अमायन का 2 लाख 52 हजार 640, चुटावली का 35 हजार 500, पिपहाडी का 58 हजार 808 रूपये, समिति प्रबंधक श्रीलाल राठौर गोरमी का 14 लाख 50 हजार 972, श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला समिति प्रबंधक दबोहा 1 लाख 97 हजार 198, दीनपुरा 1 लाख 61 हजार 841, श्री रामदास सिंह जाटव समिति प्रबंधक सुनारपुरा 51 हजार 51, श्री रमेश कुमार इन्दौरिया समिति प्रबंधक गाता 92 हजार 936,श्री कालूराम शर्मा समिति प्रबंधक पचेरा 1 लाख 62 हजार 126, श्री रामजीलाल शर्मा समिति प्रबंधक परा 35 हजार 767, अटेर 2 लाख 66हजार 883, श्री योगेन्द्र सिंह जादौन समिति प्रबंधक प्रतापपुरा 95 हजार 431, श्रीराम पण्डा समिति प्रबंधक खडेर 95 हजार 264, गिरगांव 81 हजार 140, चम्हेडी 80 हजार 366, अकलोनी 2 लाख 99 हजार 923, छीमका 26 हजार 188, श्री रमेश पवैया समिति प्रबधंक दुल्हागन 2 लाख 8 हजार 681, खेरिया सिंध 37 हजार 734, भारौली खुर्द एक लाख 82 हजार 745, श्री कमलेश कुमार श्रीवास्तव पर्य.लहरौली 2 लाख 95 हजार, टेहनगुर 9 लाख, ऊमरी 58 हजार, मेहगांव 3 लाख 75 हजार 900, श्री तेजसिंह शाक्य पर्य.गोहरा/ सोनी 99 हजार 149, श्री चन्द्रपाल सिंह भदौरिया समिति प्रबंधक ऊमरी एक लाख 15 हजार, पुलावली एक लाख 48 हजार, श्री दिलीप सिंह कुशवाह समिति प्रबंधक किन्नोठा 6 लाख 77 हजार, श्री अश्वनी गोतम समिति प्रबंधक खरिका 25 हजार 882, शुक्लपुरा एक लाख 39 हजार 976, नावली वृन्द्रावन 2 लाख 85 हजार 638, राजेन्द्र टाईगर समिति प्रबंधक शुक्लपुरा 35 हजार 68, भीमपुरा 65 हजार 675, रमा 70 हजार 966, श्री पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार समिति प्रबंधक लहचूरा 11 हजार 137, अमायन 1 लाख 43 हजार 212, टीकरी कला एक लाख 31 हजार 817 राशि बकाया होने के कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।

 

बुधवार, जुलाई 08, 2009

पुलिस के बाद अब कलेक्टर भी करें जनसुनवाई : समाधान ऑन लाइन में मुख्यमंत्री के निर्देश

पुलिस के बाद अब कलेक्टर भी करें जनसुनवाई : समाधान ऑन लाइन में मुख्यमंत्री के निर्देश

ग्वालियर 7 जुलाई 09। पुलिस महकमे की भांति जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के खण्ड स्तर से लेकर जिला कार्यालय प्रमुख तक हर मंगलवार को जनसुनवाई करेंगे। इस आशय के निर्देश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज समाधान ऑन लाइन कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को दिये। मुख्यमंत्री ने समाधान ऑन लाइन में करीबन एक दर्जन जिला कलेक्टर्स से सीधी बात कर विभिन्न आवेदन कर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर संभाग के भी दो प्रकरणों का आज निराकरण कराया।

       मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समाधान ऑन लाइन में कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अत: सभी जिला कलेक्टर्स सुव्यवस्थित ढंग से जनसुनवाई करायें, जिससे आमजनों को रोजमर्रा की समस्या के समाधान के लिये इधर उधर भटकना न पड़े और न ही आवेदन लेकर प्रतीक्षा करनी पड़े। उन्होंने हर मंगलवार को प्रात: 11 बजे से एक बजे तक जिला कलेक्टर समेत सभी विभागों के खण्ड व जिला कार्यालय प्रमुखों को अपने अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई कार्यक्रम के बारे में गांव स्तर पर पटवारी, कोटवार व पंचायत सचिव आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिये।

समाधान ऑन लाइन से संभाग के दो आवेदनकर्ता लाभान्वित

       शिवपुरी जिले की ग्राम रन्नौद की निवासी कुमारी दीपाली मिश्रा को भी अब गांव की बेटी योजना का लाभ मिलेगा। दीपाली मिश्रा ने मुख्यमंत्री को आवेदन प्रस्तुत कर इस योजना का लाभ दिलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज समाधान ऑन लाइन में दीपाली मिश्रा की यह मुराद पूरी कर दी। गौरतलब है कि दीपाली मिश्रा ने हायर सेकण्ड्री परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ग्वालियर में के आर जी. महाविद्यालय में प्रवेश लिया। उसका कहना था, पात्रता होने के बावजूद उसे गांव की बेटी योजना का लाभ नहीं दिया गया है। आज समाधान ऑन लाइन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्वालियर जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी व शिवपुरी जिला कलेक्टर श्री मनीष श्रीवास्तव से सीधी बात कर इस समस्या का समाधान कराया। ग्वालियर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को बताया इस छात्रा ने के. आर जी. महाविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।  इसलिये विशेष प्रकरण मानकर उच्च शिक्षा विभाग से उसे योजना के तहत आर्थिक सहायत मंजूर कराई गई है। कलेक्टर ने जानकारी दी कि महाविद्यालय की तत्कालीन प्राचार्या डॉ. आशा माथुर के अनुसार छात्रा ने योजना का लाभ लेने के लिये आवेदन ही नहीं किया था। जबकि शिवपुरी कलेक्टर के अनुसार छात्रा को योजना का लाभ दिलाने के लिये तत्समय सक्षम कार्यालय द्वारा प्रमाण पत्र आदि जारी किये गये थे। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में हुए विलंब की जांच तीन दिवस में कराने के निर्देश ग्वालियर जिला कलेक्टर को दिये हैं। ग्वालियर कलेक्टर ने अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा को यह जांच पूर्ण कर तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने समाधान ऑन लाइन में आज संभाग के शिवपुरी जिले के एक किसान को कृषक जीवन कल्याण योजना का लाभ दिलाया। उन्होंने इस प्रकरण में देरी की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिये शिवपुरी जिला कलेक्टर को निर्देश दिये हैं। शिवपुरी कलेक्टर ने जानकारी दी है कि इस प्रकरण में विलंब के लिये दोषी कृषि विभाग के एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई की जा रही है।

 

अल्प वर्षा को ध्यान में रखकर खरीफ कार्यक्रम में बदलाव के निर्देश

       मुख्य सचिव श्री राकेश साहनी ने समाधान ऑन लाइन में ग्वालियर और चंबल संभाग सहित अल्प वर्षा वाले अन्य संभागों के आयुक्त व जिला कलेक्टर से कहा कि वे वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर खरीफ कार्यक्रम में बदलाव करें। उन्होंने निर्देश दिये कि संबंधित कमिश्नर और जिला कलेक्टर कृषि अमले के माध्यम से खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। उन्होंने खासकर उन इलाकों पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया जहां बोनी होने के बाद बारिश नहीं हुई है।

ग्वालियर संभाग के आयुक्त डॉ. कोमल सिंह ने  इस मौके पर जानकारी दी कि संभाग में अल्प वर्षा की वजह से उत्पन्न हुई स्थिति पर गहरी नजर रखी जा रही है। संभाग के सभी जिलों में इस स्थिति को ध्यान में रखकर कन्टिजेंसी खरीफ प्लान तैयार कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संभाग में तिल के बीज की और आवश्यकता होगी। संभागायुक्त ने जानकारी दी कि संभाग में लगभग 20 प्रतिशत खरीफ रकबे में बोनी हुई है और लगभग 70 प्रतिशत बीज अंकुरित हुये हैं। बोनी के बाद वर्षा न होने से विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होने बताया कि संभाग के सभी जिलों के 40 प्रतिशत हैण्डपंपों के जल स्तर नीचे चले जाने से बंद हो गये हैं तथा गुना जिले में भूमिगत जल का स्तर तीन मीटर से भी नीचे चला गया है।

 

पुलिस महानिदेशक ने ग्‍वालियर में जनसुनवाई में सुनी 64 फरियादें : जनसुनवाई सामुदायिक पुलिसिंग का महत्वपूर्ण कदम- एस.के.राउत

पुलिस महानिदेशक ने ग्‍वालियर में जनसुनवाई में सुनी 64 फरियादें : जनसुनवाई सामुदायिक पुलिसिंग का महत्वपूर्ण कदम- एस.के.राउत

ग्वालियर 7 जुलाई 09। पुलिस और जनता के बीच संवाद कायम करके ही अपराध पर नियंत्रण पा सकते हैं। उक्त आशय के विचार प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री एस के. राउत ने आज यहाँ पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के उपरांत व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई सामुदायिक पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नागरिक थाना स्तर से लेकर वरिष्ठतम पुलिस अधिकारी तक से मुलाकात करते हैं। जिससे पुलिस के प्रति झिझक और भय समाप्त होता है साथ ही प्रकरणों के निराकरण में तेजी आती है और अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण में सहायता मिलती है ।

      आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ग्वालियर में जनसुनवाई के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री राउत ने 64 फरियादियों की फरियाद सुनी तथा यथासंभव निराकरणार्थ सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को हिदायतें भी दी। जनसुनवाई के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री एस एम. अफजल, पुलिस अधीक्षक श्री ए. साँई मनोहर सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण व संबंधित पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

      उल्लेखनीय है कि आज जनसुनवाई वाला तीसरा मंगलवार था व स्वयं प्रदेश के पुलिस बल के सदर सुनवाई कर रहे थे इसलिये फरियादियों ने भी अपना दर्द उड़ेल कर रख दिया। किसी ने मोबाइल फोन पर धमकी भरा एस एम एस. दिखाया तथा किसी ने अपनी पुत्री को जला देने का मामला सामने रखते हुए उसकी हत्या का सन्देह व्यक्त किया। कुछ अरसा पूर्व तिघरा जलाशय में मिले मृत युवक के परिवार वालों ने भी अपने बच्चे की हत्या किये जाने का सन्देह व्यक्त करते हुए जांच का निवेदन किया। पुलिस महानिदेशक महोदय ने दोनों प्रकरणों में गम्भीर अनुसंधान की हिदायत दी। कृष्णा कालोनी वासी एक महिला ने ढाई माह से लापता अपने पति की तलाश करने तथा उसक विरूध्द गबन का प्रकरण कायम कर परेशान किये जाने की शिकायत की । पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता से कार्यवाही करने की हिदायत दी । 

      जनसुनवाई में दो प्रतिनिधि मण्डलों ने हाल ही में हुए एक एनकाउण्टर पर सवाल उठाते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस महानिदेशक महोदय ने जांच करवाने का आश्वासन दिया। फरियादियों ने मकान/ जमीन के झगड़े, अपराधिक प्रकरणों में लम्बित गिरफ्तारियां, अनुसंधान की कमी, झूठे प्रकरण कायम करने के मामले, गुमशुदा की तलाश सम्बन्धी अनुरोध, दस्यु प्रभावित क्षेत्र में पुलिस चौकी की मांग और गुण्डों द्वारा वसूली तथा सम्पत्ति पर कब्जे आदि की शिकायतें कर निराकरण का आग्रह किया। कुछ मामलों में पुलिस कर्मियों की भी शिकायतें सामने आयी जिन पर त्वरित कार्यवाही के महानिदेशक महोदय ने संबंधितों को निर्देश दिये।

      पुलिस महानिदेशक श्री एस.के. राउत ने कहा कि पुलिस का काम बहुत पेचीदा तथा चुनौतीपूर्ण होता है । समाज में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिये जहां हमारे प्रदेश में  प्रशिक्षित इन्टेलिजन्स फोर्स है वहीं जन-सहयोग भी अपराधों को कम करने के लिये बहुत जरूरी है । उन्होनें कहा कि जनसुनवाई में ऐसी बहुत सी बातें सामने आती हैं, जिनकी तरफ सामान्य कार्य करते हुये ध्यान भी नहीं जाता । उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री की पहल पर प्रारंभ इस जनसुनवाई कार्यक्रम को बहुत उपयोगी निरूपित किया ।